सौरभी बनी इंडियन आइडल 4
रविवार की शाम ने हिंदुस्तान को मिल गई एक नई गायिका... ये शाम रंगीन थी... सितारों से सजी थी... और इस रंगीन शाम का आखिरी पड़ाव था इंडियन आइडल 4 का टाइटल... जिसे हासिल किया अगरतला की सौरभी देबबर्मा ने... सौरभी को इंडियन आइडल 4 की ट्रॉफ़ी के साथ मिला सोनी बीएमजी के साथ एक करोड़ रुपए का कॉन्ट्रैक्ट... और एक शानदार कार...
सुरभी अगरतला के एक ऐसे परिवार से जुड़ी है.. जिसका कोई म्यूज़िकल बैकग्राउंड नहीं है... सुरभी के पेरेंट्स गवर्नमेंट जॉब करते हैं... और इस मौके पर वो भी मौजूद थे.. वो इतने खुश थे की ज़ुबा उनकी भावनाओं का साथ नहीं दे पा रही थी..
फ़ाइनल में सौरभी के साथ आर्मी मैन मुकेश थापा और वेस्ट बेंगॉल की तोरशा सरकार का आख़िरी मुकाबला था... जिसमें सौरभी ने पहले तोरशा को पीछे छोड़ा.. और उसके बाद मुकेश को... और इंडियन आइडल की ट्रॉफ़ी उसके हाथों में थी..
ख़िताब देने के लिए इस रंगीन शाम में आए बॉलीवुड के सितारे जॉन अब्राहम.. कैटरिना कैफ़ और नील नितिन मुकेश..


Currently have 0 comments: