बचा लो इंडियन कॉफ़ी हाउस को...
, Posted by Madhaw Tiwari at 7:49 AM
कनॉट प्लेस में इंडियन कॉफ़ी हाउस... या फिर कहें राजधानी का मिनी पार्लियामेंट... ये वो चौपाल है जहां हिंदुस्तान की राजनीति ने सांसे लीं... जहां तमाम साहित्यकारों को अपनी रचनाओं के लिए एक रवानगी मिलती थी... वही जगह जहां काफ़ी की गरम चुस्की के साथ देश की बड़ी समस्याओं पर चर्चा एक आम बात हुआ करती थी... लेकिन अब यादों की इस धरोहर पर एक मुसीबत आन पड़ी है... मुसीबत भी ऐसी कि उससे अकेले ये कॉफ़ी हाउस निपट नहीं पा रहा.. लिहाज़ा कॉफ़ी की वो खुशबू कायम रहे इसके लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित कोशिशों में जुटी हैं... उनकी भी यादें इंडियन कॉफ़ी हाउस से जुड़ी हुई हैं... और अब उन्होने कोशिशें शुरु कर दी हैं... ताकि यादों की इस धरोहर को बचाया जा सके...
यादों की इस धरोहर को बचाने के लिए... दिल्ली की सीएम आगे आईं हैं... और उम्मीद है कि की मेरी ये कोशिश रंग लाएगी... और इंडियन कॉफ़ी हाउस आनेवाले दिनों में फिर सीपी का सबसे हैपेनिंग प्लेस बनकर उभरेगा...


Currently have 0 comments: