_______________________________
Latest News

कोई मुझे मां दिला दे

, Posted by Madhaw Tiwari at 3:48 AM


मासूम आंखों में सौ तूफ़ान हैं
इन तूफ़ानों में कई सवाल हैं
बेचैनी को छुपाना नहीं जानती ये आंखें
इधर-उधर घूमती हैं... देखती हैं..
पापा-मम्मी की बाट जोहती हैं ये आंखें
उसके ज़हन में तो पापा एक बहादुर हैं
लेकिन असल में एक कायर है
जो ज़िंदगी से हारकर
अपनी बिटिया से ही दूर भाग गए
अभी तो ढाई साल ही हुए ज़िंदगी के
इतने में ही लगता है
इस मासूम को जीना आ गया
कुछ लोग हैं
जिनमें मां का अक्स दिखता है
मासूम होठों पर हंसी आती है
तो वो अक्स भी हंसता है
लेकिन उसे अक्स नहीं
उसे मां चाहिए
उसकी आंखों की आवाज़ तो यही कहती है
सावालों के तूफ़ान में
मां की आस झलकती है...
जैसे कह रही हो
कोई मुझे मां दिला दे
कोई मुझे गोदी उठा ले
कोई मुझे बेटी बना ले

जिस वक़्त इस बच्ची की मां ने अस्पताल में दम तोड़ा, उसी वक़्त इसके पिता एम्बुलेंस ले आने की बात कह कर निकले और वापस नहीं लौटे... अब ये बच्ची अनाथ है... इसके पड़ोसी देख-रेख कर रहे हैं... लेकिन इस बच्ची को एक मां चाहिए.. अगर कोई गोद लेना चाहता है तो सम्पर्क कर सकता है...

बच्ची का नाम - एकता

केयरटेकर - कुलवंत (पठानकोट)

फोन नं. 9463496854

Currently have 3 comments:

  1. ashu says:

    bahut acha hai reallly very nice
    love it

  1. ashu says:

    Kis Qadar Mujhko Satate Ho Tum
    Bhool Jaane Se Pehle Yaad Aate Ho Tum
    Jab Bhi Khuda Se Kuch Manga Mein Ne
    Mere Dil ki Dua Bann Jaate Ho Tum

World of Images