ऐ ज़िंदगी साथ निभा दे...
, Posted by Madhaw Tiwari at 5:41 PM
लम्हा ज़िंदगी उससे छूट जाना चाहती है...
मौत है जो उसकी रूह में समा जाना चाहती है...
ख़ून का कतरा कतरा बह रहा है...
और ज़िंदगी है जो अपनी ज़िद नहीं छोड़ना चाहती है...
वो छोटा है... मासूम जान है वो...
अपनी तकलीफ़ से परेशां मां को देखकर परेशां है वो...
वो जीने की चाह रखता है...
लेकिन
हर लम्हा ज़िंदगी उससे छूट जाना चाहती है...
मौत है जो उसकी रूह में समा जाना चाहती है...
ख़ून का कतरा कतरा बह रहा है...
और ज़िंदगी है जो अपनी ज़िद नहीं छोड़ना चाहती है...
वो छोटा है... मासूम जान है वो...
अपनी तकलीफ़ से परेशां मां को देखकर परेशां है वो...
वो जीने की चाह रखता है...
लेकिन
हर लम्हा ज़िंदगी उससे छूट जाना चाहती है...
मथुरा में रहनेवाले मासूम जितेंद्र को हिमोफिलिया है... शरीर में कहीं कट जाता है
तो ख़ून नहीं रुकता... उसे महंगे इंजेक्शन की ज़रूरत पड़ती है... लेकिन परिवार की
हालत ख़राब है... आर्थिक तौर से कमज़ोर हो गया है... ऐसे में उसकी ज़िंदगी के
लिए... हौसलों के साथ ही सरकारी मदद की ज़रूरत है...
ये है उसके ख़ून की कमज़ोरी...
जान के लिए अमृत है ज़रूरी..
अब तो..
चंद सिक्के... चंद लम्हों के वास्ते रोक पाती हैं उसकी ज़िंदगी...
वो लड़ रहा है अपनी ज़िंदगी से...
वो लड़ रहा है अपनी मौत से...
मासूम सांसे उसके हौसले की मुरीद बन गई हैं...
वो जितेंद्र है...
उसने जीतना ही सीखा है...
और यकीं है..
ज़रुर जीतेगा जितेंद्र
पता :-
विजय कुमार नागपाल
475/4, नारायणपुरी, दयाली प्याऊ
बेसिक शिक्षा अधिकारी के ऑफ़िस के पास
मथुरा (उत्तर प्रदेश)
फोन:- 9897848327
475/4, नारायणपुरी, दयाली प्याऊ
बेसिक शिक्षा अधिकारी के ऑफ़िस के पास
मथुरा (उत्तर प्रदेश)
फोन:- 9897848327


दुख हुआ हालात जान..जो बन सकेगा - जरुर करेंगे.
मार्मिक आँखें नम हो गयी दुआ है उसके स्वास्थ्य मे जल्दी स्य्धार हो आभार्
बहुत बहुत शुक्रिया आप लोगों का...
bahut hi dukh huaa .......ek maarmik rachana bahut hi sundar