ये साल वेगस के नाम
मैंने वो फ़िल्म देखी Ocean’s 11 और मैं दीवाना हो गया। जी नहीं Julia Roberts का नहीं, ना ही George Cloony या Brad Pitt का। मैं दीवाना हो गया उस एक जगह का। वो जगह जहां दिन नहीं ढलता, जहां सूरज के निकलने या डूबने का कोई ख़ास असर नहीं पड़ता। जहां जगमगाती इमारतें सीना ताने खड़ी हैं, मानो कोई योद्धा, युद्ध जीतकर आया हो और स्वाभिमान से भरा अपनी जनता के समक्ष खड़ा हो और उसे सुरक्षा का भरोसा दे रहा हो। जहां की आबो-हवा आज़ादी का ऐसा एहसास कराती है कि आप खुलकर कुछ भी कर सकते हैं। चंद गुनाह भी यहां गुनाह नहीं हैं। तभी तो इसे कहते हैं Sin City Las Vegas सिन सिटी लास वेगस। यही वो जगह है जहां मैं साल 2014 में घूमने जाना चाहूंगा। जहां जाकर मैं सिर्फ और सिर्फ ख़ुद में खो जाऊं। तस्वीरों से झांकता लास वेगस जब इतना जीवंत और स्वछंद लगता है तो सोचिये जब मैं वहां पहुंचुंगा तो मैं स्वयं को कितना स्वतंत्र अनुभव करूंगा। मैं उसे अभी से महसूस कर सकता हूं। View of Las Vegas City | Image : http://www.maxisciences.com वैसे मेरा वहां जाने का प्लान है साल के अंत तक, क्रिसमस पार्टी या न्य...